तीन साध्वियों के साथ बंदूक की नोंक पर रेप

पटना। बिहार के नवादा जिले में एक आश्रम में तीन साध्वियों के साथ बंदूक की नोंक पर रेप की घटना सामने आई है। रेप की इस दहला देने वाली घटना को पांच लोगों ने अंजाम दिया है। साध्वियों के साथ रेप करने वाले आश्रम के सेवादार बताए जा रहे हैं। जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बहियारा मोड़ स्थित संत कुटीर आश्रम की तीन साध्वियों के साथ आश्रम के ही सेवादारों ने दुष्कर्म किया।

आरोपितों में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला के बताए जा रहे हैं। इस घटना में जिन लोगों के नाम सामने आए है उनमें कल्पनाथ चौधरी, गिरजाशंकर चौधरी, तपस्यानंद उर्फ श्यामचंद उर्फ श्याम चौधरी व अजीत चौधरी और दिलचंद पटेल शामिल हैं।

ये घिनौने घटना 12 दिसंबर 2017 की बताई जा रही है, जबकि इस मामले को रिपोर्ट 4 जनवरी को दर्ज कराई गई। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बिहार और यूपी की पुलिस छापेमारी कर रही है। सभी आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद आश्रम छोड़ भाग गए हैं

जिन तीन साध्वियों का रेप हुआ है उनमें से दो साध्वी उत्तर प्रदेश की और एक बिहार के गया जिला की रहने वाली हैं। एक पीडि़ता ने बताया कि 12 दिसंबर की रात 10 बजे तीनों कमरे में खाना बना रही थी। इसी बीच कल्पनाथ चौधरी, दिलचंद पटेल और तपस्यानंद आए और गाली-गलौज करते हुए दुष्कर्म किया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर रिवॉल्वर तान दी।

दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर तीनों को धमकी दी गई कि अगर वह पुलिस में इसकी शिकायत करेंगी तो वे उन्हें जान से मार देंगे। आश्रम का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ महीने पहले भी एक साध्वी का यहां पर रेप किया गया था। उस वक्त विरोध करने पर इन आरोपियों ने रिवॉल्वर से फायरिंग की थी, इसमें आश्रम का एक व्यक्ति जख्मी भी हो गया था। इस घटना को देखते हुए भयवश तीनों साध्वियों ने आश्रम छोड़ दिया था। वे बंगाल चली गई थीं। लेकिन आश्रम के कुछ लोगों के कहने पर वह दिंसबर में वापस आश्रम लौटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *