तेजस्वी के पोस्टर पर भाजपा ने किया प्रहार, जिसके पिता खलनायक वह नायक कैसे

पटना | बिहार में जारी चुनावी शोर के बीच राजधानी पटना की सड़कों पर राजद नेता तेजस्वी यादव को नायक बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं| महागठबंधन इसे युवा नेतृत्व और जन समर्थन के प्रतीक के रूप में पेश कर रहा है| इस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है|
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिसके पिता खलनायक हैं, वह नायक कैसे हो सकता है| पोस्टर के जरिए महागठबंधन ने युवा वोटरों को साधने की कोशिश की है | जबकि राजग इसे विरोधियों की सियासत के रूप में प्रचारित कर रहा है | महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी पर हमले जारी रखते हुए भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने कहा, लाल यादव कई मामलों में आरोपी हैं | कोर्ट से सजायाफ्ता होने के कारण चुनाव लड़ने पर रोक लगी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *