त्रिपुरा: कुमारघाट में उल्टा रथ यात्रा के दौरान करंट लगने से 6 लोगों की मृत्यु

त्रिपुरा: कुमारघाट में उल्टा रथ यात्रा के दौरान करंट लगने से 6 लोगों की मृत्यु हो गई।
कुमारघाट सब डिविजन अस्पताल के मेडिकल अधिकारी डॉ. संजित चकमा ने बताया, “अब तक कुल 6 लोगों की मृत्यु हुई है। 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।”

त्रिपुरा CM माणिक साहा ने ट्वीट किया, “आज कुमारघाट में एक दुखद घटना में उल्टा रथ यात्रा के दौरान बिजली का करंट लगने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इस कठिन समय में, राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।”

थाना अयाना में 25 मार्च को एक 8 वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिली। पूछताछ में गौतम नामक व्यक्ति ने कबूल किया कि वह बिस्किट देने के बहाने पीड़िता को साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पीड़िता का शव बरामद किया गया। गौतम पीड़िता के घर के 50 मीटर की दूरी पर ही रहता है, उसे फांसी की सज़ा सुनाई गई है: चारू निगम, SP, औरैया

प्रधानमंत्री देश को बहुत अच्छी गांरटी दे सकते हैं लेकिन 9 साल से हम क्या देख रहे हैं..हमें बेरोजगारी, महंगाई की गांरटी मिली है। 5-10 साल पहले किसी ने शायद आपको वोट दिया होगा क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि उनको कोई रोजगार मिल जाएगा और जब अभी तक उनके पास कोई रोजगार नहीं है, क्या मोदी जी सोचते हैं कि गांरटी है कि उनको फिर इसी गलती से लोग वोट दे देंगे? ये हमारा प्रश्न है: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे के दौरान जिस सुनीता विश्वनाथ नामक महिला से मिल रहे हैं वो जॉर्ज सोरोस द्वारा फंडेड है। इस महिला से राहुल गांधी क्या बात कर रहे थे, इसका खुलासा सिर्फ राहुल गांधी कर सकते हैं। जॉर्ज सोरोस भारत में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को हटाना चाहते हैं। ऐसी क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस की एक सहयोगी के साथ अमेरिका में बैठक की: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिल्ली

लखनऊ: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने आज समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *