झाँसी | लहरगिर्द में कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे दबंग व उसके बेटों के आतंक से परेशान पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है| पीड़ित का आरोप है कि दबंग भूमि पर कृषि करने के ऐबज मैं उसे 50 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं| रुपए न देने पर अपहरण करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं| पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया |
रक्सा थाना क्षेत्र के कस्बे में रहने वाले राघवेंद्र ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी मौजा लहरगर्द में कृषि भूमि है उसने इस भूमि को सुखनंदन पुत्र वीर व दिनेश गुप्ता पुत्र राम किशोर को 29 साल के लिए लीज पर दे रखी है | इसका उसके पास अनुबंध पत्र भी है|
आरोप लगाया कि उक्त भूमि पर लहरगिर्द के रहने वाले दबंग महेंद्र यादव पुत्र गोटीराम व उसके बेटे सुभाष यादव व शिवम यादव कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं|
राघवेंद्र का आरोप है कि दबंग उसे खेती नहीं करने दे रहे हैं और 50 लाख की रंगदारी मांग रहे हैं| रंगदारी न देने पर अपहरण करने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं| पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
दबंग कर रहे भूमि पर कब्जे का प्रयास, मांगे 50 लाख
