दसवें चरण में बृजेन्द्र कुमार ने किये 2520 मत प्राप्त, चल रहे आगे

झांसी। बुन्देलखंड के झांसी नगर निकाय की मतगणना में दसवंे चरण का परिणाम आ गया है। जिसमें बृजेन्द्र कुमार व्यास आगे चल रहे है। जबकि दूसरे नम्बर पर भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिघंल हो गये है। यदि कुल मतों की बात करें तो दसवें चरण तक बृजेन्द्र कुमार व्यास को 31 हजार 556 मत प्राप्त हुए है। जबकि रामतीर्थ सिघंल को 26 हजार 717 मत, प्रदीप जैन आदित्य को 14 हजार 24 और राहुल सक्सेना को 6692 मत मिले है।

दसवे राउंड में -बसपा प्रत्याशी बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डमडम महाराज को 2520 मत मिले है।

-भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल को 2324वोट मिले हैं।

-कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को 1365 वोट मिले हैं।

-सपा प्रत्याशी राहुल सक्सेना  को 1168 मत मिले हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *