मऊरानीपुर | कोतवाली थाना इलाके में एक गांव में सगाई में 10 लाख रूपए नकद ना आने पर लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष को वापस कर दिया| यह मामला क्षेत्र में चर्चाओं में बना हुआ है| पुलिस ने जांच शुरू कर दी है|
क्षेत्र के एक गांव के निवासी कन्या पछ के के लोग शुक्रवार की रात फलदान लेकर पास के ही गांव पहुंचे थे | सारी तैयारियां हो चुकी थी| फलदान की रस्म के लिए लड़का भी बैठ गया| लेकिन, जब थाली में उन्हें 10 लाख रुपए नजर नहीं आए तो लड़के पक्ष के लोगों ने लड़के को वहां से उठा दिया और चले गए| उन्होंने फलदान वापस कर दिया | लड़की के पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी एक वर्ष पहले तय की थी | शादी की सारी रस्मे पूरी हो गई| शुक्रवार की रात सारे समाज और रिश्तेदारों के साथ फलदान लेकर हुए गांव पहुंचे | वर पक्ष के लोगो ने स्वागत सम्मान किया | नाश्ते के साथ भोजन भी कराया| फलदान की रस्में होने लगी, तभी लड़के का पिता और रिश्तेदार आए और बोल पैसा कितना लाये | उनसे कहा जो बात हुई थी वही लाये | पूरा फलदान 5 लाख का है| इस पर उन्हें 10 लाख की मांग रख दी| न देने पर फलदान नहीं होने दिया | पीड़ित पक्ष की ओर से सूचना पुलिस को दी गई है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
दहेज में 10 लाख न देने पर वर पक्ष ने फलदान लौटया
