दिग्गज एक्टर गोवर्धन असरानी के निधन से हर कोई सदमे में

दिग्गज एक्टर गोवर्धन असरानी के निधन से हर कोई सदमे में है। दिवाली वाले दिन उनका निधन हो गया और उसी दिन रात 8 बजे अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। असरानी के जाने से जहां परिवार का बुरा हाल है, वहीं पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। जानिए असरानी के परिवार में अब कौन-कौन हैं। उनकी पत्नी-बच्चे कौन हैं। असरानी की पत्नी 70-80 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। वह एक डायरेक्टर भी हैं।

असरानी के मैनेजर ने बताया कि चार दिन पहले उन्हें आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। कुछ दिन पहले उन्होंने सांस लेने में तकलीफ बताई थी। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। असरानी ने अपनी आखिरी इच्छा भी पत्नी को बताई थी, और उसी के हिसाब से एक्टर का अंतिम संस्कार भी बेहद शांति और गुपचुप तरीके से कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *