दिनदहाड़े सरेबाजार 2 हत्याओं से दहला हस्तिनापुर

मेरठ। दिनदहाड़े सरेबाजार 2 हत्याओं से दहला हस्तिनापुर,विधवा से विवाह करने पर अरविंद की हत्या की गई,ई-रिक्शा में बैठे अरविंद पर चलाई गई गोलियां,वारदात का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,ई-रिक्शा पर फायरिंग में चालक सुरेंद्र भी मारा गया,विधवा गीता संग अरविंद की शादी का विरोध था,हस्तिनापुर के सैफपुर करमचंदपुर तिराहे की घटना.

थाना हस्तिनापुर के अंतर्गत एक रिक्शा चालक के साथ एक अरविंद नामक युवक जा रहा था। 4 युवकों द्वारा इनपर गोली चलाई गई जिसमें दोनों की मृत्यु हो गई। अरविंद के भाई ने बताया कि एक गीता नामक महिला की शादी 2002 में गांव के एक व्यक्ति से हुई थी जिस व्यक्ति की 2020 में मृत्यु हो गई। इसके बाद गीता ने 2021 में अरविंद के साथ शादी कर ली थी। महिला की दूसरी शादी को लेकर महिला के पहले ससुराल वालों को आपत्ति थी। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर इनपर हमला किया गया है। मामला दर्ज़ करके आगे अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं: रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी, मेरठ

सुल्तानपुर ब्रेकिंग। एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी। इलाज के लिए जा रही मां बेटी की हुई मौत। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक जाम। चार अन्य लोग गंभीर घायल, पुलिस की मदद से भेजे गए अंबेडकरनगर जिला अस्पताल। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमलपुर निवासी हुए हादसे का शिकार। थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र बोले, हादसे की चपेट में आए दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में । की जा रही आवश्यक विधिक कार्रवाई।

मेरा चुनाव भाजपा के खिलाफ होता है। यहां कांग्रेस तो 4 बार से है ही नहीं। मैं चुनाव भाजपा के खिलाफ लडूंगा… अब वो(कांग्रेस) हम पर ये आरोप लगा रहे हैं कि हम भाजपा से मिले हुए हैं। राजस्थान महिला अत्याचार में पहले स्थान पर है। मैंने सिर्फ इतना कहा कि मणिपुर की बात करना ठीक है मगर अपने गिरेबान में झांककर देखों कि हमारे यहां क्या हो रहा है। मुझे व्यक्तिगत वोट मिलते हैं, मैं किसी पार्टी से जीतकर नहीं आता। कांग्रेस में 50% लोग अनुकंपा नियुक्ति के हैं: पूर्व राजस्थान मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, झुंझुनू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *