दिल्ली कूच में शामिल होने आ रहे कर्नाटक के किसानों को भोपाल में ट्रेन रोककर गिरफ्तार किया गया

*किसानों के तेवर देख सरकार के फूले हाथ-पांव, दिल्ली मार्च से पहले मध्य प्रदेश में दर्जनों किसान नेता गिरफ्तार*

भोपाल। एमएसपी और कर्जमाफी समेत अपनी कई मांगों को लेकर किसान एक बार फिर सरकार से आर-पार के मूड में हैं। सालों से लंबित पड़े अपने मांगों को लेकर 13 फरवरी से किसानों ने दिल्ली कूच करने और 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों के तेवर देख सरकार के फूले हाथ-पांव फूल गए हैं। केंद्र और राज्य सरकारें इस आंदोलन को दबाने में जुट गई है। दिल्ली में किसान एक बार फिर अपनी शक्ति का प्रदर्शन नहीं कर पाएं इसके लिए राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में किसानों को रोकने की पूरी कोशिशें तेज कर दी गई है।
13 फरवरी दिल्ली कूच में शामिल होने आ रहे कर्नाटक के किसानों को भोपाल में ट्रेन रोककर गिरफ्तार किए जाने की खबर है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि कर्नाटक से आ रहे किसानों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की गई एवम उनके फोन छीने गए। इस दौरान किसान नेता शांताकुमार जी की पत्नी गम्भीर रूप से घायल हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *