दिल्ली पुलिस के एएसआई ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या की, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 4 अप्रैल। जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर एक एएसआई ने ट्रेन के आगे कूदकर गुरुवार की सुबह आत्महत्या कर ली। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई ।

पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस के कम्युनिकेशन विभाग में एएसआई के पद पर तैनात अजय कुमार ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि आनन-फानन में अजय कुमार को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजह से कुछ समय के लिए मेट्रो की सेवाएं भी प्रभावित हुई। अभी यह पता नहीं चल सका है कि अजय कुमार ने आत्महत्या किस कारण से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *