Headlines

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा दिया!

नई दिल्ली 18 सितंबर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेसियों एक जोर का झटका लगा है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है हालांकि उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया गया है. इस्तीफा देने के पीछे स्वास्थ्य कारणों को मुख्य वजह बताया गया है.
कांग्रेसी मिली सूत्रों के अनुसार जानकारी में बताया गया है कि अजय माकन इलाज के लिए विदेश रवाना हो गए हैं और वह 21 सितंबर तक वापस लौटेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पार्टी में लेकर काम करेंगे आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी इन दिनों बीमार चल रही हैं ।ऐसे में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं का घर बैठ जाना पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
यहां यह जानना भी जरूरी है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तीसरे नंबर की बॉडी बन गई थी इसको लेकर अजय माकन पर सवाल उठाए थे वह पहले ही इस्तीफा देने की पेशकश कर चुके हैं, लेकिन उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *