नई दिल्ली 15 अप्रैल । लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन भले ही अभी फाइनल नहीं हुआ हो, लेकिन दोनों ही दलों के नेता ट्विटर के जरिए अपनी बात रख रही हैं . इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ही तरफ से अभी मतभेद बरकरार है।
दिल्ली में गठबंधन को लेकर राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिए इस मामले को नया मोड़ दे दिया है । राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होता है , तो फिर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के लिए आसान नहीं होगी । साथ ही राहुल गांधी ने यह भी लिखा कि कांग्रेस आप को 4 सीट देना चाहती है लेकिन केजरीवाल ने एक और यू टर्न ले लिया। राहुल गांधी ने कहा कि दरवाजा अभी भी खुला है। राहुल गांधी के जवाब देते हुए केजरीवाल ने पूछा कि कौन सा यू टर्न।
