नई दिल्ली 11 जून । प्रचंड गर्मी के बीच आज दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई । इससे मौसम में बदलाव होगा लोग गर्मी से राहत के लिए बेचैन हैं।
बता दें कि दिल्ली के नेहरू प्लेस और दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में आज तेज बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों के लिए ये बारिश राहत लेकर आई है। हालांकि अन्य इलाकों में भी लोग इस बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सोमवार 10 जून को दिल्ली में तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया था । इससे पहले रविवार को भी 47 तक पहुंच गया था दिल्ली ही नहीं समूचे उत्तर भारत यानी उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश पंजाब के कई इलाकों में तापमान 48 के आसपास पहुंच गया था।
