दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, शिक्षक में महिला समेत चार लोगों की हत्या की

नई दिल्ली 22 जून दिल्ली के महरौली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी व्यक्ति ने चारों की हत्या चाकू से की । दिल दहलाने वाली इस घटना को शुक्रवार की रात अंजाम दिया गया।

हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी में एक लेटर छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि उसने चारों लोगों की हत्या की है। आरोपी पेशे से शिक्षक है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने इस खौफनाक घटना को क्यों अंजाम दिया। इस आरोपी की दो बेटियां और एक बेटा है । आरोपी का नाम उपेंद्र शुक्ला है । उसने शुक्रवार देर रात 1:00 बजे के बीच में सभी की हत्या कर दी।

मृतक बच्चों में एक लड़का, दो लड़कियां और पत्नी शामिल है. पूछताछ में उस उपेंद्र ने खुद को डिप्रेशन में बताया. जिस घर में चारों लोगों के कत्ल हुए, उसी घर में आरोपी की सास भी रहती है. उसने देखा कि उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा है तो उसने सुबह पड़ोसी को सूचना दी. इसके बाद पड़ोसियों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया. अब उससे पूछताछ की जा रही है.

डीसीपी विजय कुमार के मुताबिक सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर पुलिस को कत्ल की जानकारी मिली. उपेंद्र शुक्ला ने तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल किया है. उसकी दो बेटी और एक बेटा है. आरोपी ने देर रात चाकू से सभी कत्ल किए है। उपेंद्र बिहार के चंपारण का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *