दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन से पहले हंगामा, मनोज तिवारी पुलिस से भिड़े ,रिपोर्ट- नैना

नई दिल्ली 4 नवंबर दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन होने से पहले जमकर हंगामा शुरू हो गया बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे तो हंगामा हो गया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि वह यहां के सांसद हैं कोई अपराधी नहीं।

सिग्नेचर ब्रिज बाजारी सियासत के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल आज शाम इसका उद्घाटन करेंगे।

मनोज तिवारी के वहां पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान मनोज तिवारी को भी गुस्सा आ गया और वह पुलिस से सीधे भिड़ गए।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने ब्रिज के निर्माण को दोबारा शुरू कराया था और अब अरविंद केजरीवाल और उद्घाटन समारोह आयोजित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं इलाके का सांसद होने के नाते यहां आया हूं तिवारी ने कहा कि मुझे उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया था मैं यहां से सांसद हूं तो समस्या क्या है क्या मैं अपराधी हूं ।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का स्वागत करने के लिए आया हूं तिवारी की आने के दौरान हुए हंगामे पर आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे ने कहा कि बीजेपी वालों ने आम कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है कई कार्यकर्ता अस्पताल में पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *