दिल्ली में सिग्मा गिरोह के चार बदमाश मुठभेड़ में ढेर

न्यू दिल्ली | बिहार चुनाव में आतंक फैलाने की कोशिश नाकाम करते हुए दिल्ली और बिहार पुलिस ने दिल्ली में सिग्मा गिरोह के चार बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया| बिहार में सक्रिय गिरोह के चारों बदमाश भाड़े के हत्यारे थे|
मारे गए बदमाशों में सरगना रंजन पाठक(25), विमलेश महतो उर्फ विमलेश सैनी (25), मनीष पाठक(33)और अमन ठाकुर(21) है | आठ अलग-अलग मामलों में वांछित 50000 के इनामी रंजन समेत चारों पर कुल ₹100000 का इनाम था| रंजन, विमलेश व मनीष बिहार के सीतामढ़ी, जबकि अमन दिल्ली का रहने वाला था| मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं | पुलिस का दावा है, यह बिहार चुनाव में दहशत फैलाना चाहते थे|
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई| बदमाश सफेद कार में सवार थे | तलाशी के दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की | 15 मिनट तक चली मुठभेड़ में चारों के घायल होने पर बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *