नई दिल्ली 1 जून बुराड़ी कि जिस मकान में 11 लोगों की लाश मिली उस कांड को लेकर पुलिस ने जब जांच शुरू की ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं जिसमें हर कदम पर सस्पेंस उभरकर सामने आ रहा है .
पुलिस को इस बात का शक है कि घर का कोई सदस्य ही इस कांड में शामिल है और फांसी पर लटकाने से पहले परिवार वालों को नशीला पदार्थ खिलाया गया . नशीला पदार्थ जाने की पुष्टि फॉरेंसिक जांच में हुई है . पुलिस का कहना है कि अभी यह कहना मुश्किल है इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया है. वैसे हत्यारा बहुत ही बेरहम था क्योंकि एक बहू को जब फांसी पर लटकाया गया तो वह जाग गई थी, जिसके कारण उस की गला रेतकर हत्या की गई इसके इलावा परिवार की मुखिया नारायणी का गला दबाकर हत्या की गई .
पुलिस का मानना है कि हत्यारे में मरने वालों को रात में नशीला पदार्थ लिया जिस से भी सभी अचेत हो गए । इसके बाद एक एक करके सभी के हाथ बांध दिए गए और मुंह पर पट्टी बांधी जिससे वो चिल्लाना ना सकें। इसके अलावा घर के कुत्ते को भी ऊपर छत पर बांध दिया ताकि वह भौक़े नहीं।
घर की सबसे बुजुर्ग सदस्य 75 वर्षीय नारायणा की गला दबाकर हत्या की गई, जबकि अपनी मां के साथ रही नारायणा की विधवा बेटी 60 वर्षीय प्रतिभा फांसी पर लटकाने के दौरान जग गई थी. इसके चलते प्रतिभा की गला रेतकर हत्या की गई.
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में रात के समय कोई भी व्यक्ति घर से अंदर और बाहर जाता नजर नहीं आया । इससे पुलिस का शक गहरा रहा है कि हत्यारा घर का ही कोई सदस्य रहा, जिसने सभी को मारने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया।
नारायणा इस मकान में पिछले 23 साल से अपनी एक विधवा बेटी और दो बेटों के परिवार के साथ रहती थीं. उनके दोनों बेटे मकान के निचले हिस्से में दूध, प्लाईवुड और किराने की दुकानें चलाते थे. सुबह करीब 6 बजे दूध का सप्लायर दूध के क्रेट रख गया, लेकिन घर के अंदर से जब कोई उठाने नहीं आया तो गुरचरण सिंह नाम के उनके पड़ोसी घर में देखने चले गए.
गुरुचरण घर के अंदर जब पहली मंजिल पर पहुंचे तो वहां घर के सभी सदस्यों को मरा पाया. उन्होंने दूसरे पड़ोसियों को सूचित किया और पुलिस को भी सूचना भेजी गई. पुलिस ने बताया कि घर का बाहरी दरवाजा खुला हुआ था. परिवार ने एक कुत्ता भी पाल रखा था, जो छत पर बंधा हुआ मिला.
वैसे पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मसलन सभी 11 सदस्यों ने एक ही कमरे में आत्महत्या क्यों की ? कुछ बच्चों के पैर जमीन को छू रहे थे यानी उन्हें फांसी पर जबरन लटकाया गया ? इस परिवार की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है ? कई सारे सवालों के जवाब तलाशने में जुटी पुलिस आप सबों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है.
