दुर्गा विसर्जन पर श्रद्धा और भक्ति का महासागर, बड़ाबाजार में उमड़ा जनसैलाब

दुर्गा विसर्जन पर श्रद्धा और भक्ति का महासागर, बड़ाबाजार में उमड़ा जनसैलाब
नगर विधायक रवि शर्मा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जी ने पुष्पवर्षा कर दी मां दुर्गा को भावभीनी विदाई

दशहरा पर्व के पावन अवसर पर बड़ाबाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर के सामने एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब मां दुर्गा के विसर्जन से पूर्व श्रद्धा और भक्ति का एक विशाल जनसागर उमड़ पड़ा।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व लोगों ने माता रानी को फूलों से विदा किया, लेकिन इस बार का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य और भावुकता से भरा रहा।

नगर विधायक श्री रवि शर्मा व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने मंच पर उपस्थित होकर श्रद्धालुओं के साथ माता रानी की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। उनके साथ जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। विधायक रवि शर्मा ने कहा, यह सिर्फ एक विसर्जन नहीं, हमारी आस्था और संस्कृति की जीवंत झलक है। मां दुर्गा हर वर्ष आकर हमें एकजुट करती हैं और उनके विदा होने का पल हमें अगले मिलन का इंतजार दे जाता है।

*खटकयाना वाली मां काली बनीं आकर्षण का केंद्र*
इस बार की शोभायात्रा में विशेष रूप से प्रस्तुत खटकयाना वाली मां काली का अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। उनके रूप की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर जय माता दी के जयकारों में लीन हो गए।
*हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़*
पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर न केवल आस्था जताई, बल्कि सांस्कृतिक एकता की मिसाल भी पेश की। हर गली, हर सड़क माता रानी के जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठी। विसर्जन में शहर के विभिन्न स्थानों की दुर्गा माताओं की शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली गयी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, अरविन्द पुरी कल्लू, सभासद मुकेश सेनी बंटी, पंकज राय, अरविन्द खटीक, पप्पू यादव, पूर्व सभासद अनिल सोनी, परन शर्मा, विवेक परिहार, स्वराज स्वामी, गोकुल दुबे, हेमंत प्रताप सिंह, कविता शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, कुसुम कुशवाहा, राधा दुबे, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कपिल बिरसैनिया, विनीत पचौरी, नीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी, मोनू शिवहरे, अभिषेक जैन, सौरभ वाजपेयी, विनय उपाध्याय, आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *