दुष्कर्म करने वाले का गुप्तांग काट घर ले आए महिला

पटना 16 अक्टूबरः बिहार के पूर्णिया जिला के कपडिया वनगांमा गांव मे  एक महिला ने दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे अधेड़ का गुप्तांग काट लिया। वो उसे अपने घर ले आयी। जब लोगो को इसकी जानकारी हुयी, तो उन्होने  अधेड़ की जमकर मरम्मत की।

पुलिस के अनुसार वनगांमा गांव की रहने वाली महिला शौच के लिये जा रही थी। रास्ते मे  उसे गांव का ही 50 साल का माणिक नाम अधेड़ मिला। उसके हाथ मे  चाकू था।

महिला के अनुसार अधेड़ ने उसे शौच जाने से पहले खेत मे  पकड़ लिया। वो चाकू से उसके शरीर पर निशान बनाते हुये डरा रहा था।

इस बीच अधेड़ ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि जिस समय अधेड़ उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था, तभी उसके हाथ मे  चाकू आ गया।

महिला ने अधेड़ के गुप्तांग पर वार किया। इससे गुप्तांग कट गया। अधेड़ के चीखने पर महिला वहां से भागकर घर आयी और परिजनांे को पूरी जानकारी दी।

इस बीच गांव वाले भी वहां पहुंच गये। उन्होने  अधेड़ की उसी हालत मंे पिटाई की। बाद मे  उसे पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस अधेड़ माणिक को उपचार के लिये अस्पताल ले गयी।

पुलिस ने उसे इलाज के लिए नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और पीड़िता के दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया है तो दूसरी तरफ माणिक ने भी महिला के खिलाफ लिखित शिकायत करते ही मामला दर्ज कराया है।

मामला दर्ज करवाते हुए उसने आरोप लगाया है कि महिला के परिवार वालों ने जबर्दस्ती उससे उलझते हुए तलवार से वार किया। जिससे आरोपी बुरी तरह जख्मी हो गया और बाद में उसका गुप्तांग काट लिया गया।

वहीं महिला का कहना है कि इससे पहले भी कई बार इन लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी और मेरी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते थे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *