दुष्कर्म मामले में दोषी तांत्रिक को आजीवन कारावास

ललितपुर | महिला से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए तांत्रिक इंद्रपाल को अपर सत्र न्यायाधीश विकास कुमार की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है | अदालत ने दोषी पर 33000 का जुर्माना भी लगाया है| अर्थदंड न देने की स्थिति में उसे 1 वर्ष का अधिक कारावास भुगतना होगा | साथ हि न्यायालय ने अर्थदंड की राशि में से ₹20000 पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में देने का आदेश भी दिया | थाना मड़ावरा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 21मई 2022 को थाना नाराहट में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी संतानहीनता की समस्या के कारण नाराहट क्षेत्र के ग्राम दोरना स्थित आवार माता मंदिर में पूजा करने जाती थी| वहां तांत्रिक इंद्रपाल सिंह पूजा करता था| 27 अप्रैल 2022 की रात करीब 9:00 बजे तांत्रिक ने महिला को बहाने से मंदिर से दूर मेड़े पर ले जाकर दुष्कर्म किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *