नई दिल्ली 27 फरवरीः अभिनेत्री श्रीदेवी का शव भारत लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। पुलिस ने जिस ऐबुलेस मे शव को रखा है, उसकी तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं। खलीज टाइम्स की फोटो को हम आपसे शेयर कर रहे हैं।
सरकारी वकील ने सारी जांच पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर को भारत ले जाने की मंजूरी दी, जिसके बाद केस को बंद किया गया. लेप लगाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को भारत लाया जाएगा. पार्थिव शरीर को बोनी कपूर के भतीजे सौरभ मल्होत्रा ने रिसीव किया.
देर शाम या रात तक पार्थिव शरीर मुंबई लाया जा सकता है. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत दुबई में 24 फरवरी की रात 11 बजे हुई थी. दुबई पुलिस की जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद सरकारी वकील सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे थे जिसके कारण पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही थी.
