देख जलवा प्रदीप का, जम रहा बन के छोरा लंदन का

नई दिल्ली 18 दिसंबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य इन दिनों लंदन के दौरे पर हैं। वह विभिन्न समारोह में शिरकत करने के साथ जैन समाज के व्याख्यानमाला में भी भाग ले रहे हैं। अपने अलमस्त अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले प्रदीप जैन ने अपने लंदन दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की है।

आपको बता दें कि बीते दोनों देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में चुनाव प्रचार में भाग लिया था।

उन्होंने बतौर स्टार प्रचारक मध्य प्रदेश एवं राजस्थान की कई विधानसभा सीटों पर धुआंधार प्रचार कर पार्टी को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी । जनता के साथ संवाद करने की कला में माहिर प्रदीप जैन आदित्य को पार्टी ने चुनाव में मध्यप्रदेश के विंध्य इलाके का प्रभारी भी बनाया था।

इसके अलावा राजस्थान में उन्हें विशेष तौर से प्रचार के लिए भेजा गया था । राजस्थान की कई विधानसभा सीटों में जहां जैन समुदाय के साथ व्यापारी वर्ग एवं जनता को जोड़ने के लिए प्रदीप जैन आदित्य ने सभाएं आयोजित की।

मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदीप जैन आदित्य बीते रोज ही लंदन के लिए रवाना हो गए थे। प्रदीप जैन आदित्य लंदन में कई सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की इन उपलब्धियों से बुंदेली माटी को हर्ष का अनुभव हो रहा है। लंदन दौरे में भी प्रदीप जैन आदित्य ने अपने मोहक अंदाज का प्रदर्शन करते हुए वहां रह रहे लोगों पर अमिट छाप छोड़ने का काम किया है।

सोशल मीडिया पर जारी तस्वीर साफ है कि वह अपनी कद काठी के साथ सहज और सरल जीवन शैली से लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *