Headlines

देहरादून- प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली से उड़ाया

देहरादून 18 मई । एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली । इस दिल दहलाने वाली घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है

उधम सिंह नगर पुलिस के अनुसार युवक मजदूरी का काम करता था और युवती एक संपन्न परिवार से थी। इस कारण युवती को परिवार वाले किसी भी कीमत पर उसे नहीं सौंपना चाहते थे।

इस घटना के बाद से युवक नाराज था। पुलिस ने बताया कि युवक ने प्रियंका को फोन करके गांव के नाके के स्थित दुकान पर बुलाया और यहां पर उसे गोली मार दी ।

गोली लगने के बाद युवती काफी देखकर सड़क पर तड़पती रही। मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने घर पहुंचा और उसने पास के खेत में जाकर खुद को भी सीने पर गोली मार दी , जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *