Headlines

दोषियों को ऐसी सजा देंगे, कोई आतंकी हमले की सोच भी ना सके:शाह

न्यू दिल्ली | गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली धमाके के साजिशकर्ताओं को कड़ी चेतावनी दी | उन्होंने कहा, दोषियों को कठोर सजा दिलाने का संकल्प जरूर पूरा होगा| उन्हें मिलने वाली सजा दुनिया को संदेश देगी की भविष्य में कोई हमारे देश में फिर से ऐसा हमला करने के बारे में सोच भी ना सके|
शाह ने कहा, 11 साल में आतंकवाद के खिलाफ भारत की जंग को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है | जिन लोगों ने यह कायरतापूर्ण कार्य किया है और जो लोग इसके पीछे हैं, उन सभी को कानून के सामने खड़ा कर सख्त से सख्त सजा देने के लिए हम पूरी तरह कटिबंध हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *