दो दिवसीय दौरे को लेकर झांसी पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत रिपोर्ट:8318270566 अनिल मौर्य

झांसी। लोकसभा चुनाव के चलते एनडीए मे शामिल राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे अपने दो दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंचे है, जहां आरएलडी कार्यकर्ताओं ने उनका मेडिकल बाईपास चौराहे पर भव्य स्वागत किया, इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। मेडिकल बाईपास पर स्थित झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि सपा, बसपा, कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोल-बाला था। उन्होंने सम्प्रदाय विशेष के लिए तुष्टिकरण की सारी सीमाएं तोड़ दी थी। गरीबों के लिए बनाई योजनाओं का धन भी लूट कर अपना घर भरने में लगे रहते थे। इस लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से एनडीए गठबंधन प्रत्याशियों को अभूतपूर्व विजय दिलाकर देश में पुनः सशक्त राष्ट्रवादी सरकार बनाने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अजय रावत, अनिल त्रिपाठी, देवेन्द्र मिश्रा,महानगर अध्यक्ष बृजमोहन यादव, मनीष वर्मा , सोनू यादव, सौरभ सिंह बुंदेला, गौरव राय, नीरज प्रजाति,रंजीत रायकवार, सुभम जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *