दो पक्षों में विवाद, मुकदमा दर्ज

भंडरा | मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम खकोरा में खेत में बोई गई फसल पर दवा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया | मारपीट में चार लोग घायल हो गए|खकोरा निवासी पार्वती देवी ने कोतवाली पुलिस शिकायत पत्र दिया| बताया कि उसके खेत में लगी मेथी एवं पालक की फसल पर विपक्षियों ने दवा का छिड़काव कर दिया| उलाहना देने पर करऊ और उसके पुत्र सुनील कुमार ने पिटाई कर दी | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की परताल शुरू कर दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *