पीलीभीत: दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों बहनों की मौत,सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया था रेफर,जहरीला पदार्थ पीने से मौत की जताई जा रही आशंका,पूरनपुर कोतवाली के रजागंज मोहल्ला का मामला.
सम्भल: मंदिर की पुताई करते समय सीडी से नीचे गिरा मजदूर,अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत,बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए पीड़ित परिजन,गुन्नौर थाना क्षेत्र के बबराला गांव का मामला.
यूपी में वकीलों की हड़ताल घोषित कर दी गई है। कल यूपी भर में अदालतों का कामकाज ठप रहेगा। यह घोषणा वकीलों के सबसे बड़े और ताकतवर संगठन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने की है। हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज और उसके बाद हुए उपद्रव का मामला काफी तूल पकड़ रहा है।
आगरा: सगे भाइयों में हुआ जमकर पथराव,बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के परिवार भिड़े,छत से भी महिलाओं ने किया पथराव,पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया का मामला.
कुशीनगर- तेज रफ्तार बाइक ने बालक को मारी टक्कर,टक्कर लगने से 12 वर्षीय बालक की हुई मौत,हादसे के बाद बाइक सवार मौके से हुआ फरार,रामकोला क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव की घटना.
