दतिया 12 अप्रैलः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ललितपुर दौरे के लिये झांसी पहुंचे। योगी ने दौरा शुरू करने से पहले दतिया मप्र मे स्थित मां पीताम्बर देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

ललितपुर जाने से पूर्व आज सुबह वह मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीताम्बरा पीठ में दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने मां पीताम्बरा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। साथ ही आशीर्वाद लिया। उनके निजी व सरकारी सचिव एवं अन्य अधिकारी भी इस दौरान उनके साथ रहे।
इससे पूर्व मध्य प्रदेश के दतिया जनपद में बनाए गए हैलीपैड पर मप्र के भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया और उनका काफिला मंदिर की ओर चल पड़ा। इस दौरान सारा यातायात रोक दिया गया था। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। जब तक सीएम योगी मंदिर परिसर में रहे, आम भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया था।
