झांसीः धर्म परिवर्तन के बाद धोखे का शिकार हुआ एक परिवार पुलिस कप्तान के पास पहुंचा। पीड़ित परिवार ने न्याय दिलाये जाने की मांग की।
सीपरी बाजार थानान्तर्गत ईशागढ़ निवासी क्रिस्टीना अपने बच्चों के साथ झांसी एसएसपी कार्यलय पहुंची। जहां उसने शिकायत करते हुए बताया कि उसके माता-पिता हिन्दू थे।
काफी समय पहले फादर ने उसके माता-पिता का धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बना दिया और वादा किया था कि उसके बच्चों को निःशुल्क पढाया जायेगा। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
क्रिस्टीना का आरोप है कि 12 नवम्बर को जब वह बूढ़ा चर्च में पूजा करने गई थी। जहां पूजा खत्म होने पर संतजूड स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसे बुलाया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया।
जिस पर वहां मौजूद अन्य फादर ने उन्हें बचाया। जब उसने इसकी शिकायत की तो उसके बच्चियों को स्कूल से निकाल दिया। अब वह कहां जाये। पीड़िता ने इसकी शिकायत करते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।
