नगर आयुक्त से मागा लक्ष्मी तालाब की सुरक्षा देखरेख का कार्य
झांसी आज दिनांक 11*12/2025को किशोरी प्रसाद रायकवार पूर्व पार्षद/ सचिव लक्ष्मी ताल मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड डडियापुरा झांसी ने लक्ष्मी ताल का मत्स्य/मत्स्य आखेट कार्य प्रदान दिए जाने को लेकर ज्ञापन दिया
ज्ञापन में बताया कि समिति द्वारा वर्ष 2002 में प्रशासन के सहयोग से लक्ष्मी तालाब से निःशुल्क जलकुंभी निकासी का कार्य किया गया था। उस समय प्रशासन द्वारा समिति को इसके बदले मत्स्य पालन/मत्स्य आखेट कार्य दिए जाने का आश्वासन प्रदान किया गया था। तत्पश्चात कई बार समिति ने तालाब की सफाई तथा जलकुंभी निकासी का कार्य निःशुल्क एवं सेवाभाव से किया है।
इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराया कि लक्ष्मी तालाब की भूमि मूलतः मछुआरा समाज/समिति सदस्यों की थी, जिसे प्रशासन द्वारा अधिग्रहित किया गया था, और इसके बदले समिति को मत्स्य पालन कार्य दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, परंतु आज तक समिति को यह कार्य प्रदान नहीं किया गया है।
हाल ही में तत्कालीन नगर आयुक्त महोदय के मौखिक आदेश पर समिति द्वारा लक्ष्मी तालाब से जलकुंभी निकासी का कार्य कराया गया था,जिस फार्म ओ पार कार्य किया उक्त कार्य हेतु समिति द्वारा मजदूर लगाकर सफाई कार्य पूर्ण रूप से किया गया है, परंतु आज तक समिति का शेष भुगतान दिलाए जाने की मांग की
समिति द्वारा नगर निगम झाँसी को यह आश्वासन देती है कि तालाब की संपूर्ण वार्षिक सफाई की जिम्मेदारी समिति स्वयं लेगी तथा इसके बदले नगर निगम झाँसी को प्रतिवर्ष ₹5,00,000/- (पाँच लाख रुपए) प्रदान करेगी।
समिति के द्वारा वर्षों से किए गए सेवाभाव एवं सहयोग को ध्यान में रखते हुए समिति को मत्स्य पालन कार्य करने की अनुमति दी जाए
प्रेषक – सचिव
किशोरी प्रसाद रायकवार
बहुउद्देशीय लक्ष्मी ताल मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड
डडियापुरा, झाँसी
