झांसी। गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का 2800 वां मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव बड़े ही श्रद्धाभक्ति पूर्वक मनाया गया। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर में विराजमान महाअतिशयकारी सुप्राचीन मूंगावर्णी भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक,शांतिधारा कर भक्तिमय पूजन के साथ निर्वाण लाडू समर्पित किया।
इस अवसर पर पंचायत कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण जैन,कार्यवाहक महामंत्री राजकुमार भण्डारी,करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई,बड़ा मंदिर मंत्री सुनील जैनको,मनोनीत सदस्य गौरव जैन नीम,पुलक जन चेतना मंच मुख्य शाखा के अध्यक्ष दिनेश जैन डीके,मनोज सिंघई,अलंकार जैन, आशीष जैन माची, दीपांक जैन,महेन्द्र सिंघई,प्रदीप महरौनी,मनोज नायक,सुनील अछरौनी,सुरेश जैन,नरेंद्र जैन (सागर गेट),अमित प्रधान,मनोज अछरौनी,सरल जैन,सावन जैन,आग्रह जैन सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने महामस्तकाभिषेक संपन्न किया। महिला जैन समाज की अध्यक्षा श्रीमती सरोज जैन ने विधि पूर्वक पूजन विधान संपन्न कराया।
युवा समाजसेवी सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि जैन दर्शन के 23वें तीर्थंकर उपसर्गजयी पार्श्वनाथ भगवान का 2800 वां मोक्षकल्याणक निर्वाण महोत्सव झांसी महानगर के समस्त जैन मंदिरों सहित संपूर्ण भारत देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- राज्य
- हरियाणा
- हिमाचल
नगर के समस्त जैन मंदिरों में उमड़ा भक्ति का सैलाब रिपोर्ट: अनिल मौर्य
