Headlines

नरेश अग्रवाल के विवादित बोल , अखिलेश यादव को बताया कल का लौंडा , रिपोर्ट -रिंकू

लखनऊ 1 अप्रैल ।समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले नरेश अग्रवाल ने हरदोई में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सियासत के ऐसे तीर चलाए के अब हड़कंप मच ना तय माना जा रहा है ।

उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार किया और कहा कि गठबंधन टिटहरी है और मोदी का हनुमान हूं । उन्होंने कहा कि अखिलेश कल का लौंडा है जो कि मेरे रहम पर सांसद बना।

अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए नरेश ने कहा कि सपा में मचे घमासान के बीच अखिलेश ने मुझसे पूछा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब हरदोई वालों उनको बता देना कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।

नरेश अग्रवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर तंज कसा और कहा कि गठबंधन तो पति पत्नी में होता है । उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को पाकिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा । लोगों से कहा कि अगर बीजेपी की हार हुई तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश को सिर्फ मोदी ही चला सकते हैं।

कार्यकर्ताओं के बीच बोलते हुए नरेश अग्रवाल में मुलायम परिवार पर भी तंज कसा उन्होंने कहा कि इनके पास इतना रुपया कहां से आया उन्होंने लोगों से कहा कि अगर नरेश से लगाव है, प्यार है तो लगाव में आए। उन्होंने एक बार फिर से अखिलेश और समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते करते हुए कहा कि कल तक वह मेरे पैरों पर खड़े थे और अब आरोप लगा रहे हैं कि नरेश जान से मरवा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *