झाँसी | बुधवार सुबह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव निवासी अभय यादव (35) की लाश नहर में मिली | नहर में करीब 3 फुट गहरा पानी भरा था | मंगलवार शाम में खेत जाने के लिए निकला था| रात में घर नहीं आया सुबह से परिजनों से तलाश रहे थे |
अभय खेती किसानी करता था| वह एक हाथ से दिव्यांग था| मंगलवार शाम को खेत में पानी लगाने के लिए वह खेत में गया था| परिजनों को लगा कि अभय खेत में ही रुक गया|
सुबह भी उसके ना आने पर भजन उसे तलाशते हुए खेत पहुंचे | यहां भी वह नजर नहीं आया | कुछ दूर पर नहर में उसकी लाश पड़ी थी| ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी| थोड़ी देर में परिवार के लोग भी आ पहुंच गए| उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले| परिजनों का कहना है कि अभी उसकी शादी नहीं हुई थी| सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उसकी मौत की वजह सही वजह मालूम चल सकेगी |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
नहर में पड़ी मिली युवक की लाश
