Headlines

नागपुर सब पर पड़ा भारी , अनुराग शर्मा ने बाजी मारी

लखनऊ 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रत्याशियों की घोषणा की गई इसमें अनुराग शर्मा को झांसी से प्रत्याशी बनाया गया है।

झांसी सीट को लेकर प्रत्याशी के नाम का ऐलान ना होने से काफी हलचल मची हुई थी पार्टी में सभी दावेदारों के नाम को दरकिनार करते हुए पूर्व सांसद स्वर्गीय विश्वनाथ शर्मा के बेटे अनुराग शर्मा को फाइनल किया है । इसके साथ ही बांदा से आर के पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि अनुराग शर्मा का नाम फाइनल होने में नागपुर में एम् भूमिका निभाई है नागपुर में आरएसएस कार्यालय सी अनुराग शर्मा के नाम को फाइनल करने के लिए की गई संस्कृति के बाद सारे दावेदार कमजोर साबित हो गई जानकार बता रहे हैं कि बीते दिनों ही अनुराग शर्मा ने नागपुर में मोहन भागवत नितिन गडकरी के साथ मुलाकात की थी। उसी समय उन्हें झांसी सीट के लिए प्रत्याशी बनाए जाने की हलचल तेज हो गई थी ।

अब नाम फाइनल होने के बाद यह तय हो गया कि अनुराग शर्मा सभी दावेदारों पर अपने नागपुर दौरे के बाद भारी पड़ गए।

बरहाल यह देखना दिलचस्प रहेगा कि झांसी सीट पर अनुराग शर्मा को पार्टी के लोग किस प्रकार से सहयोग करते हैं क्या उन्हें पैराशूट प्रत्याशी माना जाता है या पार्टी के निर्णय को कार्यकर्ता स्वीकार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *