कोहिमा 8 मार्चः नागालैंड मे एनडीपीपी व भाजपा की सरकार का गठन हो गया। नेफयू रियो ने चैथी बार मुख्यमंत्रीपद की शपथ ली। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे।
रियो को राज्यपाल ने शपथ दिलायी।
उन्होंने चौथी बार बतौर राज्य के मुख्यमंत्री शपथ ली। यह पहला मौका था जब नगालैंड में मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी इस तरह से सार्वजनिक रूप से शपथ ग्रहण की है।
शपथ- ग्रहण समारोह का स्थल इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि एक दिसंबर, 1963 को यहीं से तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने नागालैंड राज्य के गठन की घोषणा की थी।
