नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले को 4 वर्ष की कैद

झाँसी | 3 साल पहले नाबालिग से अश्लील हरकत करने पर युवक को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने चार साल की कैद समेत 5000 रूपये जमाने की सजा सुनाई है| यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुभव द्विवेदी ने सुनाया|
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, कैंट निवासी युवक ने 17 अगस्त 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी| उसने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी सुबह शौच के लिए जा रही थी| अंधेरे में नाली के पास माइकल उर्फ़ पुटिया ने उसकी बेटी को पकड़ लिया| उसके साथ असलील हरकत करने लगा| बेटी के शोर करने पर माइकल ने उसकी गर्दन पर हमला कर घायल कर दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *