निगम झाँसी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस, मिशन लाईफ अभियान के तहत पहुज नदी के आस-पास वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया गया रिपोर्ट: अनिल मौर्य

विश्व पर्यावरण दिवस, मिशन लाईफ अभियान के तहत नगर निगम झाँसी द्वारा शहर के प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से साईकिल रैली के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया। रस बहार चैराहे से पहुज नदी तक इस रैली को सम्पन्न कराया गया, इस साईकिल रैली में स्कूली बच्चे, समाजसेवी संस्थाएं, क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारी, एस.पी.सिटी झाँसी उपस्थित रहे। यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु सी.ओ.ट्रैफिक ने अपना पूर्ण सहयोग किया गया, रैली का संचालन स्किल इंडिया सोसायटी द्वारा किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस, मिशन लाईफ अभियान के तहत नगर निगम झाँसी द्वारा पहुज नदी को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से सफाई अभियान चलाया गया जिसमें नागरिकों द्वारा बड़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि अपने आस-पास नदी एवं तालाबों को साफ सुथरा रखे किसी भी प्रकार का कचड़ा एवं प्लास्टिक इत्यादि नदी/तालाब में न फेंके एवं *Pro Planet People* जीवन शैली अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया गया, कार्यक्रम स्कूली बच्चे, समाजसेवी संस्थाएं, क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारी, संचालन स्किल्ड इंडिया सोसायटी के डायरेक्टर नीरज सिंह द्वारा किया गया।

नगर निगम झाँसी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस, मिशन लाईफ अभियान के तहत पहुज नदी के आस-पास वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसमें नीम, इमली, आम, जामुन, आदि के पौधे नागरिकों द्वारा रोपे गये और संकल्प लिया कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर सम्भव बदलाव लाऊंगा अपने परिवार मित्रों अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सत्त रूप से प्रेरित करूंगा।

नगर निगम झाँसी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस, मिशन लाईफ अभियान के तहत पहुज नदी के पास स्थित घाटों पर छात्राओं द्वारा पर्यावरण अनुकूल रंगों का प्रयोग कर आकर्षक रंगोली एवं आस-पास की दिवारों पर पेटिंग/मैसेज बनाकर पर्यावरण को बेहतर रखने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *