निवाड़ी में रक्षाबंधन सम्मेलन की तैयारी देखने पहुंचे दीप नारायण, कार्यकर्ताओं से मिले

झांसी। मध्य प्रदेश की निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में 31 अगस्त को होने वाले रक्षाबंधन सम्मेलन की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए आज पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने अपने काफिले के साथ क्षेत्र का दौरा किया ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस आने वाली बहनों की स्वागत की तैयारी को भी देखा।

निवाड़ी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक में दीप नारायण सिंह यादव ने कहा कि 1000 बहनों के लिए जो रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है , वह भव्य तरीके से होगा और इसकी सभी तैयारियां जारी है।

उन्होंने कहा कि निवाड़ी का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। वह बहनों के प्यार को हमेशा अपने दिल में रखते हैं। बहनों का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है। यही कारण है कि वह हर मुश्किलों पर विजय पाते हैं।

उन्होंने कहा कि वह बहनों को कुछ दे तो नहीं सकते हैं, लेकिन उनके जीवन में बदलाव के लिए हर पल कोशिश करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *