नोएडा-प्रेमी के लिये पिता का कत्ल!

नोएडा 8 जनवरीः प्रेमी के संग पलंग पर लेटी बेटी को जब पिता ने देख लिया, तो वह नाराज हुआ। इसके बाद जो हुआ, वो पिता ने कभी सोचा भी नहीं होगा। बेटी और प्रेमी ने मिलकर पिता की पिटाई कर दी। घायल पिता को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गयी।

पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-27 का है। पुलिस ने बताया कि विश्वनाथ साहू ने रविवार सुबह करीब 4 बजे अपनी बेटी को कमरे में प्रेमी साथ पकड़ लिया। उन्होंने दोनों को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं इस संबंध में उन्होंने अपनी बेटी से नाराजगी जताई। इस रिश्ते को लेकर उनके बीच में विवाद भी हुआ।

आखिरकार मामला इसकदर बढ़ गया कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता पर हमला कर दिया। दोनों ने विश्वनाथ साहू की जमकर पिटाई कर दी। उन्हें गंभीर हालत में नोएडा एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए कहा गया, इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

नोएडा पुलिस ने बताया कि मृतक शख्स की पत्नी ने अपनी बेटी (आरोपी महिला) और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर महिला का प्रेमी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *