Headlines

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

झाँसी | पार्ट टाइम नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का प्रेम नगर पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया है| दवा है कि दर्जनों लोगों को शिकार बनाकर उनसे 24 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं| इस रकम से जलसा क्रिप्टो करेंसी खरीदते थे|
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि पुलिस को कुछ जलसाजो के बारे में सुराग मिला था| रेल कोच फैक्ट्री के पास से देवसागर निवासी ईसाई टोला, अंकुश सेन एवं नीरज अहिरवार निवासी खाती बाबा को गिरफ्तार कर लिया| जलसाजो ने बताया कि कि टेलीग्राम एप के जरिए अपना शिकार तलाशते थे | पार्ट टाइम नौकरी एवं निवेश करने के बहाने जाल में फसाते थे |
दिलचस्पी दिखाने वालों को टेलीग्राम में बने ग्रुप मैं जोड़ देते थे| इसके बाद एपीके फाइल डाउनलोड करके अंकुश सेन खाते से पैसा निकलता था| जबकि, देवसागर फर्जी खाते उपलब्ध कराता था | नीरज अहिरवार एटीएम से पैसे निकलता था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *