पंकज चौधरी प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष

लखनऊ | महाराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी में भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे| शनिवार को उन्होंने पांच सेट मैं नामांकन दाखिल किया| चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया है| लिहाजा, उनका प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है | इसकी आधिकारिक घोषणा रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एक मेगा इवेंट में की जाएगी|
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भारी गहमागहमी के बीच चौधरी के नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, दारा सिंह चौहान, एक शर्मा व असीम अरुण और केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान समेत कुल 50 लोगों ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया|वही, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत 120 लोगों ने राष्ट्रीय परिषद के लिए नामांकन किया | यह लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष में चुनाव में मतदान करेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *