Headlines

पंजाब में हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 100 से अधिक होने की संभावना

चंडीगढ़ 19 अक्टूबर। पंजाब के अमृतसर में आज हुई एक रेल दुर्घटना में 100 लोगों से अधिक की मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है हादसे के बाद घटनास्थल पर कई लोगों की लाशें पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि पठानकोट से अमृतसर की ओर जा रही है ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि यह हादसा चौड़ा बाजार के समीप हुआ है जिस समय हादसा हुआ उस समय ट्रेन पटरी के पास रावण का पुतला दहन किया जा रहा था ।ट्रैक पर लोग पुतले का दहन कर रहे थे। ट्रेन सीधी पुतला दहन कर रहे लोगों के बीच से गुजरती चली गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वहां काफी भगदड़ मच गई घटनास्थल से कई हृदय विदारक तस्वीरें देखने को मिल रही है। बता रहे की ट्रेन की रफ्तार उस समय काफी अधिक थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंच गई है विस्तृत विवरण का प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *