झाँसी | क्राफ्ट मेला मैदान में पटाखा बाजार का ठेका उठाने के लिए बृहस्पतिवार को अटल एकता पार्क में झांसी विकास प्राधिकरण ने नीलामी कराई | शुरुआती पहले घंटे में किसी फॉर्म ने बोली नहीं लगाई | नीलामी का आधार मूल्य कम करने की मांग की | फिर तीन दिन के लिए 15.09 लाख में ठेका उठ गया|
अटल एकता पार्क के सभागार में जेडीए सचिन उपमा पांडे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की सुबह 10:00 बजे से नीलामी शुरू हुई और आधार मूलय 7.22 लाख तय किया गया | इसमें सात आवेदकों ने सहभागिता की | पहले घंटे में किसी ने भी बोली नहीं लगाई | फिर जेडीए उपाध्यक्ष के पास फाइल भेज कर आधार मूल घटकर 4.21 लाख तय किया गया | इसके बाद 4,26,500 रुपए प्रतिदिन की उच्चतम बोली लगाने पर मेसेर्स मधु गुरुनानी इंटरप्राइजेज को 18 से 20 अक्टूबर तक क्राफ्ट मेला मैदान में आतिशबाजी की अस्थाई दुकानें लगाने का ठेका मिल गया|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
पटाखा बाजार; 15.09 लाख में उठा ठेका
