पति की हत्या का आरोप

झाँसी | बड़ागांव के बेहटा गांव निवासी अनीता ने हरियाणा में पति की हत्या किए जाने की बात कहते हुए जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है | सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची अनीता ने ज्ञापन के जरिए बताया कि 28 अगस्त को गांव का एक व्यक्ति उसके पति प्रदीप को गुरुग्राम ले गया था| 30 सितंबर को पति के नंबर पर फोन लगाने पर पुलिस ने बताया कि प्रदीप की गिरने से मौत हो गई| उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति के शरीर पर गिरने की चोट नहीं थी| उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है| इसकी जांच नहीं कराई गई| उन्होंने जिलाधिकारी से मदद करने की गुहार लगाई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *