बुलंदशहर: पत्नी की हत्या कर शव को घर में बंद कर पति हुआ फरार,कमरे में पड़ा मिला पत्नी का शव, पति 2 बच्चों को लेकर फरार,5 साल पहले हुई थी रीता और राजू की शादी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,सिकन्द्राबाद कोतवाली की औद्योगिक क्षेत्र का मामला.
जालौन: यमुना में डूबे किशोर का 20 घंटे बाद मिला शव,दोस्तों के साथ नहाने गया था किशोर,गहराई में जाने के कारण डूबकर हो गई थी मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,कुठौंद थाना के ग्राम पतराही की घटना.
हरदोई:बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार,पड़ोस के ही रहने वाले युवक ने की थी अश्लील हरकतें,गिरफ्तारी के दौरान मौके पर पहुंचे SI राजेश द्विवेदी,आरोपी को गिरफ्तार कर की जा रही विधिक कार्रवाई,हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र का मामला.
कौशाम्बी:फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव,हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप,आरोपी घर छोड़कर हुआ फरार,परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर,करारी थाना के अगियौना गांव का मामला.
मथुरा :एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में हुई कार्रवाई,व्यापारी के कर्मचारी से दिनदहाड़े हुई थी चांदी की लूट,लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा,स्वाट टीम, थाना गोविंद नगर पुलिस को मिली सफलता,चांदी लूट की घटना में सम्मिलित 5 लोगों को पकड़ा,चांदी की 7 ईंट, 6 जोड़ी पाजेब, 2 लाख 8 हजार रुपए बरामद.
ललितपुर:ललितपुर में 2 सगे भाइयों को सांप ने काटा,जहरीले सांप के काटने से दोनों भाइयों की हुई मौत,दो भाइयों की मौत से परिवार में मचा कोहराम,ललितपुर के सौजना थाना क्षेत्र का मामला।
अलीगढ़: SDM के सामने SDM बनकर पहुंचा फर्जी SDM नटवरलाल,शक होने पर SDM अमान ने गिरफ्तार कराया फर्जी SDM को,स्वमं को सोनभद्र जिले का बता रहा था तैनात,पूछताछ और तफ्तीश में फर्जी निकला SDM नटवरलाल,SDM अमान और सीओ ने नटवरलाल पर की कार्रवाई,खैर तहसील दिवस का मामला.
