झाँसी | पत्नी के प्रेमी के हाथों पीटे युवक ने जहर निगल कर जान दे दी| इसके पहले युवक ने वीडियो भी बनाया, इसमें आप बीती सुनते हुए पत्नी से कहा कि मुझको जैसा धोखा दिया, वैसा किसी को मत देना | उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था| रविबार को उसने दम तोड़ दिया |
थाना लहुचुरा के इमलोटा गांव निवासी डालचंद (35) ने 10 साल पहले मऊरानीपुर के घाट कटोरा गांव की युवती से शादी की थी| परिवार में पत्नी समेत 8 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है | डालचंद हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था| उसके परिजनों का कहना है कि वहां पत्नी की एक युवक से दोस्ती हो गई| डालचंद ने यह बात अपने भाई चंद्रभान को बताई| उनका कहना है कि इसका विरोध करने पर पत्नी के प्रेमी ने कुछ दिनों पहले डालचंद को बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया था | इससे डालचंद बेहद दुखी हो गया | काम छोड़कर गांव लौट आया | पत्नी मायके जाकर रहने लगी| बच्चों के प्रेम में डालचंद पत्नी से समझौता करने को राजी था |
29 अक्टूबर को वह अपनी ससुराल गया| वहां 31 अक्टूबर को उसने जहर निकाल लिया | अचेत हाल में घर के बाहर पड़ा था | पुलिस ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था | कई बार सुबह उसकी मौत हो गई| मऊरानीपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी का कहना है कि अब तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिला है |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
पत्नी के प्रेमी ने कर दी पिटाई तो ससुराल में युवक ने दी जान
