ब्रेकिंग मैनपुरी। अमर उजाला के पत्रकार राजीव यादव को पिता ने मारी गोली*
*दिमाग से डिस्टर्ब पिता ने पुत्र को मारी गोली।।गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती*
*डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज किया रेफर। सैफई ले जाते समय पत्रकार राजीव यादव की मौत*
*परिवार में घटना के बाद से मचा कोहराम। दिमाग से डिस्टर्ब बताए जा रहे पिता।।ओंछा क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर की घटना।
*अपडेट*
*रायफल लेकर थाने पहुंचे पिता ने कहा मुझे गिरफ्तार कर लो*
बेटे को गोली मारने के बाद पिता रायफल लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना से हड़कंप मचा हुआ है। पत्रकार की मृत्यु से मीडियाकर्मियों में शोक की लहर है। ये घटना मैनपुरी के ओंछा क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर की है। दिमाग से डिस्टर्ब पिता के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। गोली राजीव की गर्दन में लगी। कस्बा औंछा निवासी विजयपाल सिंह यादव कृषि विभाग से रिटायर होने के बाद अपने दोनों बेटों के साथ कस्बे में बने मकान में रह रहे हैं। उनका अपने बड़े पुत्र (40 वर्षीय) राजीव यादव से लंबे समय से विवाद चल रहा है। राजीव पास के ही गढ़ी गांव में शिक्षा मित्र के रूप में तैनात होने के साथ ही ‘अमर उजाला’ अखबार के पत्रकार भी थे।
