Headlines

पर्यटन, उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यापार मंडल का 40 सदस्यों का एक ग्रुप गोवा रवाना

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं कैट के प्रमुख पदाधिकारी का एक दल गोवा और झांसी के मध्य पर्यटन उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक गोवा यात्रा के लिए आज रवाना हो गया है
इस यात्रा के संयोजक कुलदीप सिंह दांगी ने बताया है कि राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार उद्योग में समन्वय बनाना एवं गोवा से आयात और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए यह दल गोवा के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री से भी मुलाकात कर व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं को तलाश करेगा
इस यात्रा के दौरान गोवा के व्यापारियों के साथ भी एक बैठक होगी जिसमें गोवा से आने वाली नारियल, सुपारी, लौंग आदि प्रमुख वस्तुओं पर व्यापार बढ़ाने की भी बात की जाएगी
यात्रा को रोचक बनाने के लिए व्यापारी क्रूज एवं तमाम पर्यटन स्थल पर जाकर भी भ्रमण कर गोवा यात्रा का आनंद लेंगे
इस 40 सदस्य ग्रुप में प्रमुख रूप से सिरे काव्या, अशोक सेन, गोपाल गुप्ता, शांतनु घोष, पंकज अग्रवाल अशोक सेन, दिनेश टकसारी, विशाल राय, संजय गुप्ता, अतुल राय, नितिन मोदी, सुनील राय, संदीप साहू, संजय जैन, निर्मल कुमार, अंकुर बट्ठा, अनूप खरे, सौरव हरियाणा, कृष्ण गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल, डॉ प्रतीक गेब्रियल, एसके मिश्रा, दीपक वसुंधरा, विकास कपूर, तेजेंद्र सिंह, सतेंद्र दांगी , अतुल राय, रिंकू राय आदि प्रमुख रूप से चल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *