पर्यावरण संरक्षण,आज की ज़रूरत, हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी- रजनी गुप्ता

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महानगर महिला मंडल द्वारा आज पर्यावरण संरक्षण पर यात्रिक होटल, झांसी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। महानगर महिला अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश आईटी चेयरमैन इं. मुकेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष बृज बिहारी सोनी, जिला महामंत्री पुनीत अग्रवाल, महानगर महामंत्री जयकिशन प्रेमानी, महानगर महिला अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा चेयरमैन वसुधा प्रेमानी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रजनी गुप्ता ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर स्वास्थ्य और अच्छी जीवनशैली के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है पर उसके लिए हमें उन्हें विरासत में इसकी शिक्षा और साथ में अपनी तरफ़ से पेड़ लगा कर देने का काम करना होगा। हम सभी वृक्षों की अहमियत समझते हैं।मई जून की तेज़ गर्मी से हमारे जल स्रोत भी सूख जाते हैं। इसलिए वृक्षारोपण हर हाल में ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे मंडल की ओर से 100 व्रक्ष लगाए जाएंगे जिनमें विशेष तौर पर नीम, आंवला, पीपल, बरगद और फलदार वृक्ष लगाएंगे, जिनकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी लेंगे।

जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने 1000 पेड़ अपनी तरफ से पर्यावरण हेतु देने और लगवाने की मंशा जताई जिसका सभी ने हृदय से स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष बृज बिहारी सोनी ने भी इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करेंगे इस तरह का संकल्प लिया।
महामंत्री पुनीत अग्रवाल ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ साथ हमें उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठानी होगी। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम की महत्वता को समझाया और महानगर महिला संगठन के पुनीत कार्य की प्रशंसा की।
महामंत्री जयकिशन प्रेमानी ने पर्यावरण बचाओ पर कविता सुनाई। इं मुकेश गुप्ता ने पर्यावरण पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा तथा बताया कि सनातन हिंदू पद्धति प्राचीन काल से ही पेड़ों को और पक्षियों को मनुष्य का परिवार मानने पर जोर देती रही है आज हमें इस बात की जरूरत है कि हम लोग 200 वर्ष पीछे जाकर जो जीवन पद्धति प्रकृति के बीच में जीते थे उसे वापस अपने जीवन में लेकर आएं।
उन्होंने महानगर के इस गोष्ठी कार्यक्रम की प्रशंसा की और भरपूर सहयोग करने का प्रण लिया।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता वसुधा प्रेमानी पल्लवी चतुर्वेदी इंजीनियर मुकेश गुप्ता उमेश गुप्ता बृज बिहारी सोनी पुनीत अग्रवाल जयकिशन प्रेमानी राम श्री बरसैंया रश्मि महेंद्रु नीरू टंडन मधु अग्रवाल ममता अग्रवाल नेहा झा सीमा तिवारी प्रियंका सेठ सोनिया दुबे अनिता राय सोनम गुप्ता रितु गुप्ता रेनू शुक्ला इत्यादि शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया तथा सचिव पल्लवी चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को महानगर महिला व्यापार मंडल की ओर से गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में गुड़हल के पौधे सम्मान स्वरूप भेंट दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *