कोलकाता 15 मई । भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के मंगलवार शाम को 2:00 के बाद हुई हिंसा को लेकर राजनीति तेज हो गई है ।भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए ममता सरकार पर आरोप लगाया है ,तो वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे भाजपा की गुंडागर्दी करार दिया है । भाजपा ने चुनाव आयोग से हिंसा की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है
अमित शाह का रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाचते गाते हुए मोदी मोदी के नारे लगाए । यह रोड शो मध्य कोलकाता के शहीद मीनार से शुरू होकर धर्म तरला क्रॉसिंग मध्य लेनिन सारणी और शोध मलिक चौराहे तक निकाला गया ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार जय श्रीराम के नारे लगाए गए, लेकिन रोड शो का अंत होते-होते बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और आगजनी हो गई।
इसी बवाल में बंगाल के पुनर्जागरण के स्तंभों में से एक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ी गई. ममता बनर्जी और टीएमसी ने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. ममता बनर्जी ने कहा, ‘बीजेपी रैली में शामिल कुछ गुंडों ने विद्यासागर कॉलेज पर हंगामा किया. हम इसका करारा जवाब देंगे.
क्या वे जानते हैं विद्यासागर कौन हैं? ये घटना शर्मनाक है. कोलकाता में हिंसा फैलाने के लिए बीजेपी बाहर से लोगों को लाई’.
